रइया पुलिस चौकी को आइईडी से उड़ने की साजिश नाकाम

voice punjabtime
1 Min Read

 अमृतसर। ब्यास थाना के अधीन पड़ती पुलिस चौकी रइया को आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात आइईडी लगाकर उड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह आइईडी के बारे में जानकारी लग जाने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। शनिवार तड़के बंब डिस्पोजल टीम को बुलाकर आइईडी डिस्पोज कर दिया गया। बड़ी घटना रोकने के बाद पुलिस ने जहां राहत की सांस ली वहीं किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। अधिकारी पता लगाने में जुड़े हैं कि आइईडी कि अंत की संगठन या गैंगस्टर ने चौकी के पीछे फिट की थी और फरार हो गए। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक मामले को लेकर आरोपितों का पता नहीं लग सका है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *