मोदी-ट्रम्प समझौते के विरोध में दामन बाजवा के घर के बाहर धरना 

voice punjabtime
2 Min Read

 

सुनाम । संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर रविवार को सुनाम में भाजपा नेत्री दामन थिंद बाजवा के आवास पर किसानों ने धरना दिया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच हुए हालिया कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किया गया।इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और प्रदेश उपाध्यक्ष जनक सिंह भुटाल शामिल हुए।धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। पंजाब का किसान और मजदूर पहले ही ‘हरित क्रांति’ के दुष्प्रभावों को झेल रहा है, जिसने बर्बादी के सिवा कुछ नहीं दिया।आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार ने भारत की पूरी अनाज मंडी अमेरिका के हवाले कर दी है। समझौते के तहत अमेरिकी अनाज भारत में बिना किसी टैक्स के बिकेगा, जबकि भारतीय अनाज पर अमेरिका में 18% टैक्स लगाया जाएगा।नेताओं ने चेतावनी दी कि केंद्र सरकार पंजाब राज्य बिजली बोर्ड को भी अपने नियंत्रण में लेना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मोदी सरकार ने देश की कृषि नीति अमेरिका को बेच दी है। यह समझौता भारत के कृषि व्यवसाय को पूरी तरह तबाह कर देगा। इन लोक-विरोधी समझौतों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।इस धरने में विभिन्न किसान यूनियनों और संगठनों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई, जिनमें अमरीक सिंह (जिला अध्यक्ष, बीकेयू एकता उग्राहां), सतवंत सिंह खंडेबाद (कम्युनिस्ट नेता), स्वर्ण सिंह नवांगांव (पंजाब किसान यूनियन), जसवंत सिंह बिगड़वाल (राजेवाल यूनियन), हरपाल कौर टिब्बी (मनरेगा नेता) और जसवीर कौर उग्राहां, मूनक और लहरा ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *