जगराओं से उठेगा सियासी तूफान: 18 मार्च की रैली में विरोधियों को सीधी चुनौती

voice punjabtime
3 Min Read

 

जगराओं | 18 मार्च को जगराओं दाना मंडी में होने जा रही विशाल रैली को लेकर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आगमन से पहले हलके में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। कोर कमेटी सदस्य व हलका इंचार्ज एस.आर. कलेर की अगुवाई में हुई बैठक में साफ संदेश दिया गया कि 18 मार्च की रैली विरोधियों की “नींद उड़ाने” वाली साबित होगी।

जोशीले नारों के बीच हुई बैठक में कलेर ने कार्यकर्ताओं को सीधा संदेश दिया कि अब वक्त “आर-पार” की लड़ाई का है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का हर वर्कर घर-घर जाकर लोगों को बताए कि पंजाब किस दिशा में जा रहा है और किस तरह मौजूदा सरकार ने जनता को गुमराह किया है। कलेर ने एलान किया कि 1 मार्च से हलके के हर गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा और 18 मार्च को दाना मंडी में ऐसी भीड़ उमड़ेगी जो पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

बैठक में नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि झूठे वादों और खोखले दावों के सहारे सत्ता हासिल की गई, लेकिन चार साल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास पटरी से उतर गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और 18 मार्च की रैली उसी जनाक्रोश का बड़ा मंच बनेगी।

एस.आर. कलेर ने भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा कि यह रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “जन-हुक्म” का ऐलान होगी। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता मोर्चों पर डटकर खड़े होंगे और पंजाब की सियासत में नई लकीर खींचेंगे। उन्होंने दावा किया कि जगराओं की धरती से उठने वाली आवाज पूरे पंजाब में गूंजेगी और सत्ता के गलियारों तक सीधा संदेश पहुंचाएगी।

बैठक में दविंदरजीत सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह चीमा, शिवराज सिंह, रणधीर सिंह चकर, कुलदीप सिंह गिद्दड़विड्डी, चरणजीत सिंह, रेशम सिंह मानूके, सुखदेव सिंह जग्गा काउंके, भिंदा सिविया, जट्ट ग्रेवाल, संदीप सिंह मल्ला, वरिंदरपाल सिंह पाली सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 18 मार्च की रैली पंजाब की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित होगी और जगराओं से उठी लहर पूरे प्रदेश में बदलाव का बिगुल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *