जय श्री श्याम सेवा परिवार ने दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आचार्य नंद लाल को भेंट किया निमंत्रण कार्ड

voice punjabtime
1 Min Read

श्री योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में जय श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा शहीदी पार्क में 28 फरवरी व 1 मार्च को आयोजित किए जा रहे श्याम प्रभु खाटू वाले जी के फाल्गुन महोत्सव के निमंत्रण कार्ड आज मोगा के कोटकपूरा बाईपास स्थित माता बगलामुखी मंदिर के आचार्य नंद लाल शर्मा को भेंट किए गए। इस मौके जय श्री श्याम परिवार के भजन गायक धर्मेंद्र शर्मा, पंडित हरिओम शर्मा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, राजिंदर मिड्ढा,अनमोल शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, सन्नी, वीरभान शर्मा, मनोज कुमार, करण शर्मा, अक्षय गुलाटी मौजूद थे। इस मौके पर राजिंदर मिड्डा व धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि शहीदी पार्क में 28 फरवरी व 1 मार्च को 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चलने वाले श्याम बाबा जी के संकीर्तन में रोजाना अनमोल जागरण एंड पार्टी वाले श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन में श्याम बाबा का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। संकीर्तन के बाद लंगर भी लगाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *