अबोहर के वरियाम खेड़ा में युवक की संदिग्ध मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने से डिग्गी में गिरने की आशंका

voice punjabtime
1 Min Read

 

अबोहर।  गांव वरियाम खेड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (29) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी था।जानकारी के अनुसार अमित अपनी मौसी के घर श्री मुक्तसर साहिब में रह रहा था और एक निजी बीमा लोन कंपनी में कार्यरत था।

दो दिन पहले वह अपने दोस्त राहुल के साथ एक परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए वरियाम खेड़ा गांव आया था।बताया गया है कि अमित को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ने की शिकायत थी। बीती रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह घर में बनी पानी की डिग्गी में गिर गया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

—–

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *