मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर स्थित शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आज विशेष तौर पर पहुंचे कनाडा के रजाइना से विधायक भजन सिंह बराड़ का मंदिर श्री लाल दुआरा के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदरपाल सिंह, महासचिव परमजीत कौर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहगल व अन्य स्टाफ की ओर से दोशाला व बुके देकर स्वागत करते सम्मानित किया। इस मौके पर श्री लाल दुआरा के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा व कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदरपाल सिंह ने कहा कि रजाइना कनाडा से विधायक भजन सिंह बराड़ का मोगा से बहुत ही मोह जुड़ा हुआ है तथा वह हर समय जब भी अपनी धरती पर आते हैं तो वह समाज सेवा के प्रकल्पों के साथ-साथ अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर हिस्सा लेते हैं। विधायक भजन सिंह बराड़ द्वारा की जा रही सेवाओं के चलते आज उनको मंदिर श्री लाल दुआरा व कैंब्रिज इंटरनेशनल की ओर से उनका मान सम्मान किया गया है। इस मौके पर कनाडा से विधायक भजन सिंह बराड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जो उन्हें मान सम्मान मंदिर श्री लाल दुआरा के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा व कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदरपाल सिंह की ओर से दिया गया है वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे और समाज सेवा के प्रकल्पों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोगा की पावन धरती में आकर अपने मित्रों, सगे संबंधियों व समाज सेवा के प्रकल्पों को करने वालों को मिलकर बहुत ही मन को सुकून मिलता है। इस मौके पर मंदिर लाल दुआरा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का स्टाफ मौजूद था।

