मोगा के बाघापुराना–निहाल सिंह वाला रोड पर देर शाम हुए सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जानकारी के अनुसार मेन रोड पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी ने अचानक बिना पीछे देखे टर्न लेने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बोलेरो से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार आगे खड़ी एक रिट्ज कार से भी जा भिड़ी। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में 2 से 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

