मोगा जिले के धर्मकोट इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को दोपहर करीब 1:35 बजे धर्मकोट थाने की पुलिस पार्टी गांव दोलेवाला नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जसकरण सिंह निवासी धर्मकोट को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर की एक राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

