मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है।जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ पुलिस टीम 25 फरवरी को शाम करीब 7:35 बजे गश्त के दौरान दाना मंडी कोट ईसे खान इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण और लूका निवासी थाना सदर जीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना कोट ईसे खान में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके आगे की कारवाई किया जाए

गा ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *