श्याम सेवा सोसायटी की ओर से जालंधर कालोनी स्थित श्याम प्रभु खाटू वाले जी के मंदिर में 14 वें नौ दिवसीय श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव के छठें दिन की शुरूआत सर्वप्रथम पंडित जी के नेतृत्व में यजमान समाज सेवी दीपक कुमार दीपू, राजकुमार ग्रोवर मोंटी ने अपने परिवार सहित श्याम बाबा के दरबार में ज्योति में आाहुतियां डालकर सर्व भले की कामना की। इस दौरान श्याम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना की रस्म श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, सचिव भारत भूषण गर्ग, अध्यक्ष विनोद पोपली, कैशियर राम प्रकाश मंगला, वित्त सचिव चन्द्रमोहन सहगल, भूपेश शर्मा, राजेश सिंगला, संजीव गर्ग टीटू, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, डा.रामगोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, विक्की मित्तल, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा, शुभम गर्ग, नरेश बांसल, पारुष गर्ग, प्रिंस गाबा, जोनी शर्मा, इन्द्र मोहन सूद के अलावा भारी संख्या में समूह श्याम प्रेमियों ने अदा की। इस संकीर्तन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, दरबार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान श्याम बाबा के दरबार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम जी के जयघोष जयकारे लगाए गए। इस दौरान आमंत्रित भजन गायक श्री संकट मोचन संकीर्तन मंडल मोगा वालों के अलावा श्याम सेवा सोसायटी के भजन गायक रोशन कुमार, अमरजीत,पारुष गर्ग, राजीव उप्पल, वंश शर्मा ने तेरा श्रृंगार इतना सुंदर सजियो सांवरे दर्शन दे इक बार.., जय श्री श्याम तेरी हो सदा जय-जयकार आदि भेंटों का गायन करके श्याम प्रेमियों में अस्था की ब्यार बिखेरी। इस मौके पर आरती करके समागम में पहुंचे यजमानों व मुख्य अतिथियों को सोसायटी की ओर से श्याम बाबा का स्वरूप व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली, सचिव पूर्व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला व संजीव गर्ग टीटू ने बताया कि सोसायटी द्वारा 1 मार्च तक श्याम बाबा जी का 14 वां फाल्गुन महोत्सव जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में सांय साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक होगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र होगा। इस महोत्सव में विभिन्न भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले इस फाल्गुन मेले में भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया।

