जय श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा शहीदी पार्क में 28 फरवरी व 1 मार्च को आयोजित किए जा रहे श्याम प्रभु खाटू वाले जी के दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव की शुरूआत आज शहीदी पार्क में श्याम बाबा के शीष व निशान पूजन से की गई। सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा के नेतृत्व में यजमान सुरेश कुमार एंड कंपनी के सुरेश कुमार, जय श्री श्याम सेवा परिवार के पंडित हरिओम शर्मा, गायक धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राजेन्द्र मिड्डा, अनमोल शर्मा, करण शर्मा, शशिकांत गोयल, बलजीत बग्गी, अविनाश कुमार, अनमोल शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, सन्नी, वीरभान शर्मा, मनोज कुमार, करण शर्मा आदि ने अपने परिवार सहित श्याम बाबा के शीश पूजन, गणपति पूजन, निशान पूजन, कलश पूजन की विधिवत्त रूप से पूजा अर्चना की रस्म अदा की। इस मौके पर श्याम बाबा की जय, लख दातार की जय के जयघोष जयकारें लगाए गए। इस मौके पर जयश्री श्याम सेवा परिवार के प्रमुख राजिंदर मिड्डा, धर्मेन्द्र शर्मा व सुील शर्मा ने बताया कि शहीदी पार्क में 1 मार्च को 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चलने वाले श्याम बाबा जी के संकीर्तन में रोजाना अनमोल जागरण एंड पार्टी वाले श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन में श्याम बाबा का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। संकीर्तन के बाद लंगर भी लगाया जाएगा।

