मोगा में चलती कार में लगी भयानक आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे में सोमवार दोपहर एक चलती ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना मोगा-जालंधर हाईवे पर हुई, जहां कार में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि कार पूरी तरह लपटों में घिर गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा-जालंधर रोड पर एक ऑल्टो कार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। हालांकि आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *