मोगा जिले के बाघापुराना में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब भरे बाजार में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक जिम संचालक और गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह हैप्पी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिली हे इनको पहले भी थ्रेट कल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी हे आज दूसरे गाड़ी में आए तो हलवारो ने हमला करके फरार हो गया। हरपिंदर सिंह गांव पत्तो हीरा सिंह के आजाद उम्मीदवार से चुनाव जीत कर सरपंच बने थे। बही मृतक के परिवार ने बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सुखनंद पर आरोप लगाया कि हरपिंदर पर हमला करने वाले की मदद कर रहे थे। मृतक के परिवार ने मृतक के डेड बॉडी को बाघा पुराना के अस्पताल से पुलिस को उठाने नहीं दिया परिवार ने मांग की हमला वारों के साथ साथ विधायक अमृतपाल सूखा नंद पर भी मामला दर्ज हो नहीं पोस्ट मार्टम नहीं करवाएंगे।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा हरपिंदर सिंह, जो गांव का मौजूदा सरपंच था और बाघापुराना में जिम भी चलाता था, आज रोजाना की तरह जिम आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने जिम के पास रास्ते पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। सुरक्षा के लिए उसे गनमैन भी मिला हुआ था, लेकिन बाद में वह सुरक्षा वापस ले ली गई। उन्होंने बताया कि गांव जैयमेल वाला की एक लड़की के साथ उसके पति के साथ डायवोर्स को लेकर विवाद चल रहा था। उनका बेटा उस लड़की की मदद करता था, जबकि दूसरी ओर विधायक उस लड़की के पति की मदद करते थे। इसी बात को लेकर उनके बेटे को लगातार धमकियां भी मिलती रहती थीं। मृतक के पिता के अनुसार मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जौबन सिंह, जसवंत सिंह पत्तो और 5-6 अज्ञात लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अमृतपाल सुखनंद ने आरोपियों की मदद की है। पिता ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और इस मामले में शामिल सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का सामने आ रहा है। गोली लगने से मृतक हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की मौत हो गई। वह गांव पत्तो हिरा सिंह के मौजूदा सरपंच थे और बाघापुराना में “सूजन फिटनेस जिम” चलाते थे। बताया जा रहा है कि उनके जिम में गांव जैयमेल वाला की रहने वाली एक लड़की आती थी, जिसका अपने पति के साथ तलाक का विवाद चल रहा था। हरपिंदर सिंह हैप्पी उस लड़की की मदद करते थे, जिस कारण उसके पति को इस बात को लेकर काफी रोष था। इसी रंजिश के चलते आज इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

