पुरानी रंजिश के चलते मोगा में फिर चली गोलियां, युवक घायल

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मंगलबार की देर रात करीब 12 बजे के बाद मोगा शहर में पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक कुलजीत सिंह को गोली लगने से कुलजीत सिंह घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक बीती देर रात कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर वापस आ रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कुलजीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है।

 

वही इस मामले में डी एस पी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वही घायल कुलजीत सिंह का इलाज लुधियाना के डी एम सी भेजा गया है वही हमलावरों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश जारी है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *