मोगा में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कमी, घरेलू गैस बुकिंग को लेकर लोग परेशान, लगी लंबी लाइन 

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा में इन दिनों कमर्शियल और घरेलू LPG गैस सिलेंडरों को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर लेने के लिए तीन घंटे लाइन में लगे खड़े हे ताकि सिलेंडर मिल सके। दूसरे और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई पिछले तीन-चार दिनों से बंद होने के कारण होटल और रेस्तरां संचालकों का काम प्रभावित हो गया है। कई होटल और ढाबों में काम धीमा पड़ गया है, जबकि कुछ जगहों पर काम लगभग ठप होने की स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद देश में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर मोगा में भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में भी कटौती की गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद करीब 25 दिन में सिलेंडर मिल रहा है। कई लोग ऑनलाइन और टोल-फ्री नंबर के जरिए बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई बार सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पा रही। वहीं इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट भी शोले चल रहा। आज एजेंसी की ओर से 25 दिन पहले के ग्राहकों को बिना बुकिंग के गैस सिलेंडर दे रहे ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

 

वहीं सिलेंडर लेने आए लोगों का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग में थोड़ी दिक्कत आ रही है। बुकिंग का मैसेज नहीं आ रहा, जिसके कारण बिना बुकिंग के लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे थे पर आज गैस एजेंसियों ने अपने वेब साईट से बुकिंग करवा कर सिलेंडर दे रहे पर तीन घंटे लाइन में लगने के बाद मिल र

हा हे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *