शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद में मानव सेवा वेलफेयर क्लब सिटी मोगा ने आंखों के चेकअप कैंप का निमंत्रण कार्ड किया रिलीज : दविंदर ितवाड़ी

voice punjabtime
1 Min Read

शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद में मानव सेवा वेलफेयर क्लब रजि: सिटी मोगा के सहयोग से तथा गुरमुख सेवा भलाई संस्था मोगा द्वारा आंखों का विशाल आपरेशन व चेकअप कैंप 26 मार्च को सुबह नौ से 1 बजे तक गुरुद्वारा माई जानकी वार्ड नंबर-15 गुरु अर्जुन देव नगर मोगा में लगाया जा रहा है। जिसका निमंत्रण कार्ड रिलीज करते हुए पूर्व पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी व पार्षद प्रवीण कुमारी तिवाड़ी ने कहा कि इस कैंप का उद्घाटन संत बाबा गुरदीप सिंह चंदपुराना वाले करेंगे। कैंप में मुख्य अतिथि हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा शिरकत करेंगे। इस कैंप में शंकरा आई फाउंडेशन मुल्लांपुर लुधियाना से माहिर डाक्टरों द्वारा आंखों के आपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने कैंप में आाने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की कापी लेकर आने को प्रेरित किया। इस मौके पर मानव सेवा वेफेयर क्लब की अध्यक्ष दविंदर सिंह तिवाड़ी, नायब सिंह, बलविंदर कुमार कौड़ा, प्रेम कुमार, हरजिंदर सिंह, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र कुमार, अजय कुमार शर्मा, वजिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, हरी राम, अशोक कुमार, गोल्डी आदि क्लब मेंबर मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *