अमृतसर। छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात एक्टिवा सवार ने पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे सागर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत सागर को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निकला था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली सागर के पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी शिव दर्शन सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
वही इस वारदात के बाद पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने सरकार पर सवालिया चिन्ह खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चर मरा गई है। पुलिसिया सरकार का अपराधियों पर कोई भी कंट्रोल नहीं रहा।
हरीश कुमार
देर रात अज्ञात एक्टिवा सवार ने पूर्व पार्षद के भतीजे को गोली मार किया जख्मी
Leave a comment

