मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को 400 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा सिटी साउथ पुलिस पार्टी गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह, निवासी परवाना नगर, मोगा के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 400 नशीली गोलियां बरामद हुईं। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

