मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने गश्त के दौरान जगदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट (5 मामले) के तहत मामले दर्ज हैं। अब आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिससे नशे की और घटनाओं या नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

