जीएनडीएच में नर्सिंग स्टाफ ने 4600 ग्रेड-पे को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

voice punjabtime
2 Min Read

 

2021 में कांग्रेस सरकार में नर्सिंग कैडर का ग्रेड पे 4600 रुपए से बिना किसी वजह के घटाकर 2800 रुपए करने के विरोध में संघर्ष कर रही यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने अब आप सरकार से इसे बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया है। गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) में यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब के प्रधान रमनजीत सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से नर्सों की सैलरी में कटौती हुई है, जिसका असर सभी कैडर पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला और मोहाली की नर्सों ने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करके साफ कर दिया है कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। रमनजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल कोई अचानक उठाया कदम नहीं है, बल्कि सरकार की पिछले 5-6 सालों की लापरवाही का नतीजा है। जिस कारण अमृतसर मेडिकल कॉलेजों ने अपनी सेहत सर्विस बंद कर दी हैं, नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने मीटिंग बुलाई है, अगर मीटिंग में कोई सही नतीजा नहीं निकला तो हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *