मोगा CIA स्टाफ ने 1 किलो अफीम सहित 2 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा CIA स्टाफ ने 1 किलो अफीम सहित 2 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा CIA स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस संबंध में थाना सिटी-1 के प्रभारी बरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा CIA स्टाफ गश्त के दौरान कोटकपूरा बाईपास, मोगा पर मौजूद था। इसी दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल्ली और गुरनूर सिंह उर्फ सांघा अफीम बेचने का काम करते हैं और आज भी गोल चौक, फोकल प्वाइंट के पास अपने ग्राहकों को सप्लाई देने के लिए खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। अब पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *