मोगा CIA स्टाफ ने 500 ग्राम हेरोइन व क्रेटा कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA स्टाफ मोगा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम हेरोइन और एक हुंडई क्रेटा कार (नंबर PB 10 HP 9222) के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी अनवर अली ने बताया कि मोगा CIA स्टाफ ने गस्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने के लिए बधनी कलां नहर पुल के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर CIA स्टाफ की टीम ने मौके पर रेड कर तीन आरोपियों—बलविंदर सिंह उर्फ बिंदू, जौबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और बलविंदर सिंह निवासी तरन तारन को काबू किया। तलाशी के दौरान कार के आर्मरेस्ट बॉक्स से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हेरोइन का कुछ हिस्सा हीरा सिंह निवासी बुकनवाला मोगा नामक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। इसके बाद पुलिस ने हीरा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर थाना बधनी कलां ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज करके आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके।

