थाना के बाहर ग्रेनेड हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, जिसमें युवक का हाथ में दो ग्रेनेड पड़े हुए दिखा रहे

voice punjabtime
3 Min Read

 

अमृतसर। तीन दिन पहले रविवार देर रात करीब दो बजे भिंडी सैदा थाना के बाहर हुए ग्रेनेड हमले का एक वीडियो सामने आया है। करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नजर आते हैं, जिनमें से एक के हाथ में दो ग्रेनेड दिखाई देते है। वीडियो के अंतिम हिस्से में धमाके की आवाज भी सुनाई देती है।

घटना के बाद थाना परिसर के गेट को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो युवक मौके पर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीमा क्षेत्र के नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।

हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें खालिस्तान लिबरेशन आर्मी के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। इसी पोस्ट में पुलिस अधिकारियों, विशेषकर संदीप गोयल को लेकर धमकी भरे शब्द भी लिखे गए हैं। डीआईजी को धमकी देते हुए आतंकियों लिखा है कि वह उन पर नजर बनाए हुए हैं।

हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट और उसमें किए गए दावों को संदिग्ध बताते हुए कहा है कि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं और पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

बॉक्स

गुरदासपुर में किए एनकाउंटर का बदला लिए जाने की कही बात:

थाने पर हमला करने के बाद आतंकियों की ओर से कहा गया कि गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के आरोप में पकड़े गए रणजीत सिंह का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का बदला लिया गया है । आतंकियों ने यह भी दावा किया है कि थाने पर दो हैंड ग्रेनेड फेके गए, जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं । उनकी वीडियो भी आतंकियों की ओर से सोशल मीडिया पर जारी की गई है।

हरीश कुमार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *