जिले में अपराध पर लगाम लगाने के तहत मोगा पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना चरिक की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि एएसआई निर्मल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर छापा मारकर पुलिस ने ममनदीप सिंह और जसविंदर सिंह निवासी चरिक रोड, मोहन सिंह बस्ती, मोगा को काबू किया।।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की चोरी की CT 100 बजाज मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

