टी.एल.एफ. स्कूल में न्यू सेशन, नई सीख और नवाचार की शुरुआत: स्कूल असेंबली में ‘रीडिंग प्लेज’ का शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ की गई। सुबह की नियमित प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल ‘रीडिंग प्लेज’ ( की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और सीखने के प्रति रुचि विकसित करना है। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में एक साथ रीडिंग प्लेज लिया। इस नई पहल ने न केवल पूरे वातावरण को ऊर्जावान बनाया, बल्कि आने वाले सत्र के लिए नई सीख और नवाचार की दिशा भी तय की। विद्यार्थियों ने इस इंटरएक्टिव सत्र का भरपूर आनंद लिया, जो स्कूल की समग्र और गतिविधि-आधारित शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है। यह पहल सी.बी.एस.ई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जो साक्षरता, आलोचनात्मक सोच और आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा को बढ़ावा देती है। स्कूल में उपलब्ध आधुनिक लैब्स, खेल सुविधाएं और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए सक्षम बनाती हैं। वहीं, प्राथमिक कक्षाओं की रोचक गतिविधियों ने नन्हे विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति को और भी प्रबल किया। उन्होंने कहा कि यह कदम प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संतुलित समावेश किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *