मोगा शहर में हमेशा धार्मिक, समाजिक व समाज सेवा के प्रकल्पों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली अनमोल वेलफेयर क्लब द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे कार्य सराहनीय कदम है, इससे अन्यों को भी प्रेरणा लेनी की जरूरत है। उक्त विचार देवी दास केवल कृष्ण चैरीटेबल ट्रस्ट की प्रमुख मैडम इंदु पुरी ने क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रकट किए। इस मौके पर फैक्ट्री मैनेजर राजन गर्ग, क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा,सरप्रस्त हरी सिंगला, सचिव विवेक मजीठिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल मौजूद थे। इस मौके पर मैडम इंदु पुरी ने कहा कि अनमोल वेलफेयर क्लब समाज के लिए जो कल्याणकारी कार्य कर रही है वह निसंदेह रूप से सभी बधाई के पात्र है एवं समाज में इस प्रकार की सेवाएं देने वाले बहुत ही कम संस्थान बचे हैं जो निस्वार्थ भाव से सेवा के प्रकल्प करते हैं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा अब तक 166 के लगभग जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के करवाए गए आनंद कारज समागम बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से मन को सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा जो उन्हें मान सम्मान दिया गया है वह उसके लिए क्लब के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने क्लब को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने मैडम इंदु पुरी का क्लब को दिए बेमिसाल सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करते कहा कि क्लब अपने समाज सेवा के प्रकल्पों को इसी प्रकार निरंतर जारी रखेगी।

