मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट-खोह करने वाले गिरोह की 4 महिलाएं गिरफ्तार

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

मोगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी मोगा के मुख्य अधिकारी की अगुवाई में एएसआई सुखविंदर सिंह द्वारा लूट-खोह की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना सिटी के प्रभारी बरुण कुमार ने बताया कि 8अप्रैल रात करीब 10:55 बजे पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जोगिंदर चौक क्षेत्र में रेड की गई। इस दौरान मोगा बस स्टैंड के नजदीक से 4 महिलाओं को काबू किया गया, जो एक गिरोह के रूप में कार्य करते हुए लोगों को गुमराह कर लूट-खोह और धोखाधड़ी जैसी वारदातों को अंजाम देती थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण निवासी फिरोजपुर ,सोनिया निवासी फिरोजपुर ,सोमा निवासी फिरोजपुर , प्रबीन निवासी फिरोजपुर रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रही हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। यह गिरोह आम जनता को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करता था और मौका मिलने पर पैसे व सोने की लूट-खोह करता था। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर आरोपियों को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगे की कारवाई किया जाएगा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *