आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्माकोगनोसी विभाग के विद्यार्थियों ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा जयपुर का किया शैक्षणिक भ्रमण

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्माकोगनोसी विभाग के विद्यार्थियों ने समझौते पत्र के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा जयपुर (एन.आई.ए.) का शैक्षणिक भ्रमण किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि फार्माकोगनोसी विभाग के एच.ओ.डी. डा. वेदपाल के नेतृत्व में छात्रों ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा जयपुर के वाइस चांसलर प्रो. संजीव शर्मा से विशेष भेंटवार्ता की। इस दौरान विद्यार्थियों ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण के तहत एन.आई.ए. फार्मेसी विभाग, सैमोलेशन लैब, एनाटोमिन विभाग, फिजोलाजी विभाग, एनीमल हाउस, वोटनीकल गार्डन, म्यूजियम का अवलोकन किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने प्रोसेस टैक्नालाजी, प्रोडक्शन क्वालिटी कंट्रोल नालेज की जानकारी के साथ-साथ आयुर्वेदिक फार्मूलेशन, रिसर्चिंग डेवलपमेंट के बारे ज्ञान हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। वाइस चांसलर प्रो. संजीव शर्मा ने मेडीसन प्लांट के बारे तथा फार्माकोगनोसी के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। इस मौके पर डा. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा प्रो.डा. सोबनाथ यादव ने भी विद्यार्थियों को एन.आई.ए. फार्मेसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने फार्माकोगनोसी विभाग के शैक्षणिक भ्रमण के सफल टूर की शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक टूर विद्यार्थियों के लिए निरंतर जारी रहेंगे।

फोटो-मोगा के आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के फार्माकोगनोसी विभाग के विद्यार्थी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *