जगराओं में भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी खड़ी ट्रॉली से टकराया ट्रक, युवक गंभीर घायल

voice punjabtime
2 Min Read

जगराओं में भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी खड़ी ट्रॉली से टकराया ट्रक, युवक गंभीर घायल

जगराओं। नजदीकी गांव स्वद्दी कलां के पास सिधवा बेट–जगराओं मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां रेत से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव स्वद्दी कलां के बाहर सड़क किनारे रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक को सुखदेव सिंह बिल्ला चला रहा था, जबकि उसके साथ मिंटू पुत्र साधू सिंह निवासी स्वद्दी कलां/स्वद्दी खुर्द भी मौजूद था। दुर्घटना में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दोनों टांगें टूट गईं।

घायल को तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *