शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल परिसर में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली, जब उन्होंने स्कूल समय के दौरान विभिन्न क्लब गतिविधियों में भाग लेकर सीखने के साथ-साथ आनंद का अनुभव किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बताया कि स्कूल की ईको क्लब की मुख्य आकर्षण गतिविधि ईको वॉक रही, जिसमें विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के आसपास घूमकर विभिन्न पौधों की प्रजातियों का अवलोकन किया, स्थानीय पक्षियों की पहचान की तथा उन स्थानों को चिन्हित किया जहाँ बेहतर कचरा प्रबंधन की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने गिरे हुए पत्तों और टहनियों को इकट्ठा कर कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया को समझा और प्लास्टिक उपयोग कम करने का संकल्प लिया। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण पर पोस्टर बनाए और रीसायकल की गई बोतलों से पौधे लगाने के लिए प्लांटर तैयार किए। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया। इस क्लब में विद्यार्थियों ने सूडोकू, क्रॉसवर्ड और तार्किक पहेलियों को हल करते हुए अपनी एकाग्रता और सोचने की क्षमता का प्रदर्शन किया। जिगसॉ पजल रेस ने टीमवर्क और उत्साह को और बढ़ाया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता में सुधार देखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने आगामी प्रार्थना सभा के लिए लोक नृत्य का अभ्यास किया और टीमवर्क पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। कई नए प्रतिभागियों ने मंच भय को पार कर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा इस क्लब के युवा पत्रकारों ने दिनभर की गतिविधियों को कवर किया, शिक्षकों और साथियों के साथ मॉक इंटरव्यू लिए तथा छोटी-छोटी समाचार रिपोर्ट तैयार कीं। इस अभ्यास से उनकी लेखन और अवलोकन क्षमता में वृद्धि हुई। अंत में शिक्षकों ने सभी क्लबों में विद्यार्थियों के उत्साह और टीम भावना की सराहना की। आज की गतिविधियों ने विद्यालय की समग्र विकास की सोच को दशार्ते हुए सीखने को रोचक और सार्थक बनाया। इस मौके पर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों द्वारा क्लब गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास की ओर ध्यान केन्द्रित किया जाता है।

