मोगा पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

 

मोगा पुलिस द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार की हे। जानकारी देते हुए थाना मेहिना के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल शाम करीब 4:10 बजे एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर गांव तखानवध की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे रोककर हथियारों के बल पर उसका मोबाइल फोन और 2000 रुपये छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना मेहिना में बीएनएस के तहत दर्ज करके मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच और तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को ट्रेस कर लिया। मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह और बोहड़ सिंह निवासी गोलिया खुर्द और गिरफ्तार आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (हीरो डीलक्स), एक सैमसंग मोबाइल फोन, 1000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी

है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *