राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी के डा. बालक दास की अगुवाई में छात्रों एवं नान टीचिंग स्टाफ सेवक सिंह व अन्य स्टाफ को अग्निक्षमन यंत्रों की रख-रखाव व उपयोग में लाने के लिए ट्रेनिंग व डेमोस्ट्रेशन दिया गया। यह ट्रेनिंग डा. अभय पांडे आई.एस.एफ.एनालिटिकल लैब के द्वारा आयोजित की गई। डा. पांडे न बताया की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी तकनीकी रूप से उपयोग में नहीं लाने के कारण घटनाएं और भी बढ़ जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी लगातार इस प्रकार के ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है। आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने बताया कि डा. संत कुमार वर्मा, डा. शुभम ठाकुर, डा. रवि राजपाल, अमनदीप सिंह अमित शर्मा व 50 से अधिक छात्रं ने भाग लिया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग व डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक ट्रेनिंग का आयोजन संस्था द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

