किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

voice punjabtime
8 Min Read

किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

*डा. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने गीतों व डांस पर मचाई धमाल

*फ्रेशर पार्टी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्था की संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है ः चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग

*फ्रैंशर पार्टी स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है ः डायरेक्टर सुनीता गर्ग

मोगा, 11 अप्रैल ( ) ः शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था डॉ. सैफुद्दीन किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग व डायरेक्टर सुनीता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित भव्य फ्रेशर पार्टी के दौरान प्लस-टू के होनहार विद्यार्थियों ने प्लस-वन के विद्यार्थियों का न केवल गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उन्हें विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं से भी विस्तारपूर्वक परिचित कराया। इस समागम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा वेलकम स्पीच पेश की। इस दौरान प्लस-1 की छात्रों ने पंजाबी गीतों पर डांस पेश करके समागम में धमाल मचाई। वहीं छात्रों ने ईलाची सोंग, फोल्क डांस, इंडो वेस्टर्न डांस, सोलो गीत, पंजाबी डांस, पंजाबी डांस पेश करके समागम में समा बांधा। इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉडलिंग करके समागम में चार चांद लगाए। इसके अलावा गेमों का भी विद्यार्थियों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर पुराने विद्यार्थियों ने स्कूल के सभी अध्यापकों के स्वभाव, उनकी विशिष्ट पहचान, उत्कृष्ट मार्गदर्शन और विषयवार गहन ज्ञान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, ताकि नए विद्यार्थी इन ज्ञानवर्धक संसाधनों का पूर्ण लाभ उठा सकें। यह आयोजन स्कूल की समृद्ध परंपराओं, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रतीक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ज्योति प्रज्वलित से हुई, उसके बाद पुराने विद्यार्थियों ने नए बच्चों का तिलक लगाकर, यादगारी सम्मान चिन्ह भेंट कर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वागत किया। इस मौके पर सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर को आधुनिक साइंस लैब, डिजिटल क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय तथा विशाल खेल मैदान जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अनुभवी और प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाई करवाई जाती है, जिसमें विशेष रूप से बायोलॉजी और इंग्लिश जैसे विषयों के विशेषज्ञ अध्यापक विद्यार्थियों को गहराई से ज्ञान प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने यह भी साझा किया कि यहां पढ़ाई केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि हर छात्र के सर्वांगीण विकास अकादमिक, मानसिक और सामाजिक पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सीनियर्स ने गाइडेंस की महत्ता पर बल देते हुए जूनियर्स को प्रेरित किया कि वे मिलजुलकर पढ़ाई करें, एक-दूसरे का सहयोग करें और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे हर कदम पर अपने जूनियर्स के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देते रहेंगे। इन प्रेरणादायक बातों ने नए विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह, आत्मविश्वास और अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक ऊर्जा भर दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि यह फ्रेशर पार्टी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्था की संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है। हमारे सीनियर विद्यार्थी नए बच्चों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। सही मार्गदर्शन और सहयोग से ही विद्यार्थी अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान पाते हैं। हमारा विद्यालय एक परिवार की तरह है, जहां हर बच्चे को सुरक्षा, स्नेह और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा, “पुराने विद्यार्थियों का यह प्रयास प्रशंसनीय है। अध्यापकों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों का सहयोग ही स्कूल की सफलता का मूल मंत्र है। हमारा संस्थान हर बच्चे को विजेता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” वहीं, डायरेक्टर सुनीता रानी गर्ग ने विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह वेलकम पार्टी हमारी एकता का प्रतीक है। नए बच्चों से अपेक्षा है कि वे अध्यापकों के ज्ञान का लाभ लें, सीनियर्स के अनुभव को अपनाएं और कोऑपरेशन से आगे बढ़ें। स्कूल परिवार में आपका स्वागत है! यह आयोजन स्कूल की उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण और सांस्कृतिक मूल्यों को रेखांकित करता है। पुराने विद्यार्थियों की पहल ने नए बच्चों को प्रेरित किया तथा अध्यापकों के प्रति सम्मान जगाया। डॉ. किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसी पहलों से सी.बी.एस.ई स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रहा है। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर सुनीता गर्ग ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास किया जाता है। हमारे अनुभवी और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। हमें गर्व है कि हमारे सीनियर्स अपने जूनियर्स को न केवल स्वागत दे रहे हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखा रहे हैं।” यह आयोजन विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। डॉ. किचलू मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरंतर अपने उच्च मानकों और बेहतरीन परिणामों के साथ क्षेत्र में एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, जहां हर विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने के लिए श्रेष्ठ मंच और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने स्कूल की सभी सुविधाओं जैसे आधुनिक लैब, डिजिटल क्लासरूम, खेलकूद मैदान और पुस्तकालय के बारे में विस्तार से बताया। विशेष रूप से, उन्होंने प्रत्येक अध्यापक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उदाहरण स्वरूप, गणित विभाग की जतिंदर कौर को उनकी सरल स्वभाव और जटिल सूत्रों को रोचक उदाहरणों से समझाने की कला के लिए जाना जाता है; विज्ञान की दलवीर सिंह, दलजीत अरोड़ा, साक्षी गुप्ता को प्रयोगशाला में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने वाली सख्त लेकिन प्रेरक शख्सियत के रूप में हिंदी की श्रीमती शालिनी दीदी को कविताओं के माध्यम से भाषा का सार सिखाने वाली ममता भरी शिक्षिका के रूप में सराहा। इसी प्रकार, अंग्रेजी के जसदीप कौर जग्गू, राजश्री, सोनिया की वाक्पटुता, इतिहास की नूरपुर गोयल, अनीता रानी, अनन्त नारायण, की गहन शोध-आधारित व्याख्या, कॉमर्स वरिंद पाल सिंह विर्क, सूरज गर्ग, पवन कुमार ग्रोवर, हिंदी टीचर मीनाक्षी अरोड़ा, भावना और अन्य विषयों के अध्यापकों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन सभी का वर्णन किया गया। इस मौके पर पुराने विद्यार्थियों ने कहा कि “ये अध्यापक न केवल विषय विशेषज्ञ हैं, बल्कि जीवन गुरु भी। उनके ज्ञान से लाभ उठाकर आप सी.बी.एस.ई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *