द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल की छात्रा याचिका चौधरी का पंजाब रोल बॉल टीम में चयन : चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग

voice punjabtime
2 Min Read
 मोगा शहर के लिए गर्व का क्षण है कि शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड  ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) मोगा की कक्षा 8वीं  की छात्रा याचिका चौधरी का अंडर-14 पंजाब रोल बॉल टीम में चयन हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बताया  कि छात्रा याचिका चौधरी का चयन प्रतिष्ठित नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 से पहले हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 लड़के और  लड़कियों के ट्रायल्स गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर, लुधियाना में आयोजित किए गए थे, जहां याचिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकतार्ओं को  प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 8 से 10 मई 2026 तक शिमला, हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।  इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत की विभिन्न टीमें भाग लेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। याचिका  की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और कोचों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की।   उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उनके चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट  कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग व समूह स्कूल अध्यापकों तथा कोच ने छात्रा याचिका को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करके स्कूल, माता-पिता व मोगा शहर के नाम को  गौरवान्वित करेगी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *