मोगा की सब्जी मंडी में जल्द ही नई दुकानें बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा मोगा की सब्जी मंडी में दुकानदारों से बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में नगर निगम के मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला, सब्जी मंडी के दुकानदार रोशन लाल चावला, राकेश मिड्डा, सीनियर आप नेता गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, यूथ नेता गौरव गर्ग, रमन मक्कड़,  राकेश सितारा के अलावा भारी संख्या में सब्जी मंडीके दुकानदार मौजूद थे। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा की अंदर वाली सब्जी मंडी में दुकानदारों से किया वायदा पूरा करते नई दुकानों के निर्माण संबंधी उन्होंने बैठक की। इस मौके पर सभी दुकानदारों से विचार विमर्श किया गया तथा उनकी कीमती सुझावों को ध्यान से सुना गया। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बहुत जल्दी ही सब्जी मंडी में नई दुकानें बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे मंडी की सुविधाओं में और सुधार होगा तथा व्यापार को और ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी सहित शहर के दुकानदारों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बी किसी प्रकार की समस्या पेश आ रही है तो तुरंत उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने सब्जी मंडी के दुकानदारों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए धन्यवाद किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *