वृंदावन नाव हादसा: मृतका सपना हंस का शव मोगा पहुंचा, बेटे के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

voice punjabtime
1 Min Read

 

10 अप्रैल को वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस हादसे में मोगा के गुरु राम दास नगर निवासी सपना हंस की भी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, सपना हंस अपने पति, देवरानी, भतीजी और एक रिश्तेदार के साथ 9 अप्रैल को जगराओं से बस द्वारा वृंदावन दर्शन के लिए गई थीं। शुक्रवार को श्रद्धालु यमुना नदी पार करने के लिए नाव में सवार हुए, लेकिन अचानक नाव पलट गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया और 10 लोगों की मौत हो गई। आज शनिवार दोपहर को मथुरा पुलिस ने सपना हंस के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए मोगा पहुंचाकर परिवार को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। बताया जा रहा है कि सपना हंस का बेटा कनाडा में रहता है। उसके भारत पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *