वृंदावन में नाव हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत हुई हे सभी डेड बॉडी उनके घर पहुंचे, सभी शबो का अंतिम संसार किया गया।आज पंजाब के सीएम भगवत मान ने मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। अंजू और रिंकेश जो कि लुधियाना के डूंगरी के रहने वाला हे उनके भी मृतक देह घर पहुंचे। सभी का आज अंतिम संस्कार किया गया
CM भगवंत मान भी जगराओं में शोक जताने पहुंचे। उन्होंने मृतक चरणजीत और पिंकी बहल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों की यादगार बनाई
जाएगी।

