पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 8वीं कक्षा के नतीजों में ए एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खन्ना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया।इस परिणाम में शुभम ने 543 अंक (90.5%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशु ने 513 अंक (85.5%) लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और विरदी अरोड़ा ने 492 अंक (82%) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।स्कूल के प्रिं. इंदरजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ-साथ स्कूल स्टाफ की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।इस मौके पर ए एस ट्रस्ट के प्रधान संजीव धमीजा और मैनेजर मोहित गोयल (पॉम्पी) ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों ने स्कूल की शानदार परंपरा को कायम रखा है और पूरे शहर तथा प्रबंधन समिति को इन पर गर्व है।

