मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वरना ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

 

मोगा के कोट ई सेखा अमृतसर रोड पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वरना कार संतुलन बिगड़ कर डिवाइडर पार करके दूसरे साइड पर एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वरना कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटिंडा के जलाल गांव निवासी जसबीर सिंह ने रविवार की सुबह 5 बजे अपनी पत्नी रमनदीप कौर, बेटी किरत कौर, रिश्तेदार सिमरजीत कौर के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर अमृतसर स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए निकले थे रास्ते में मोगा के गांव समाधिभाई से रमनदीप कौर के माता अमरजीत कौर को साथ लेने के बाद जब उनकी कार कोट ई सेखा के पास दशमेश स्कूल के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार वरना कार संतुलन बिगड़ कर डिवाइडर पार करके दूसरे साइड पर एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 55 वर्षीय सिमरजीत कौर की मौत हो गई, जबकि जसबीर सिंह, रमनदीप कौर, किरत कौर और अमरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। जसबीर सिंह के रिश्तेदार सिमरजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *