मंडियों में किसान गेहूं की फसल लेकर चिन्तित , मंडियों में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद

voice punjabtime
1 Min Read

 

पंजाब में एक तरफ किसान बेमौसमी बारिश के कारण भारी नुकसान झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। मंडियों में अभी तक किसी भी खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल मंडियों में लेकर आ तो गए हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे ही गेहूं रखना पड़ रहा है। ऊपर से मौसम भी लगातार खराब बना हुआ है, जिससे फसल खराब होने का खतरा और बढ़ गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले ही फसल को काफी नुकसान हो चुका है, और अब मंडियों में खरीद शुरू न होने से किसानों की चिंता दोगुनी हो गई

है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *