मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोट ईसे खां पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव खोसा कोटला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव खोसा कोटला के रूप में हुई है। तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोट ईसे खां में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो
सके।

