सात किलो heroin के साथ पांच तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

सात किलो heroin के साथ पांच तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

 

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशे की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा था और स्थानीय स्तर पर ड्रग्स की वितरण श्रृंखला बनाई गई थी।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग थानों—छेहरटा और कैंटोनमेंट—में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ये करवाई कि गई। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां संभव हैं। ताकि तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *