आज वार्ड नंबर-41 की पार्षद पायल गर्ग के इलाके वेदांत नगर तथा परवाना नगर में 49 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग लगाने के कार्य का उद्घाटन हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण शर्मा ने कहा कि मोगा हलके के के विकास कार्य इलाके के निवासियों को सुविधाएं प्रदान करने तथा शहर की सुंदरता में वृद्धि करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मोगा शहर के वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव व पक्षपात से ऊपर उठकर करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर पार्षद पायल गर्ग व उनके पति आप नेता गौरव गर्ग ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर प्रवीण शर्मा का विकास कार्यों का शुभारंभ करने पर उनका धन्यवाद करते उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास कार्य सर्वपक्षीय पहल के आधार पर जोरशोर से जारी हैं तथा किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जा रहा। इस मौके पर भारी संख्या में वार्ड नंबर-41 के निवासी मौजूद थे।

