फरीदकोट जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

voice punjabtime
2 Min Read

 

स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में एक हवालाती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगरांव(लुधियाना) के गांव लेला माघ सिंह निवासी जुगनू बाबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,मृतक जुगनू बाबा को मोगा के थाना अजीतवाल पुलिस ने मार्च 2023 में लुटपाट के एक केस में गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह केंद्रीय जेल फरीदकोट में बंद था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सवेरे करीब 3 बजे उसने अपनी बैरक के अंदर लोहे के चैनल के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया। जेल प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना की सूचना थाना सिटी फरीदकोट पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ही इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में हवालाती ने इतना बड़ा कदम उठाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *