प्रभ आसरा वेलफेयर क्लब की ओर से अपने समाज सेवा के प्रकल्पों के तहत आज स्टेट अध्यक्ष भावना बांसल व जिलाध्यक्ष जसवीर कौर जस्सी के नेतृत्व में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर के नजदीक गर्मियों के मद्देनजर पंछियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन राहगीरों को वितरित किए गए। इस मौके पर मंजीत कौर वड़िग, रमन सिंगला, संगीता शर्मा, गीता, ममता शर्मा, रीमा रानी, जशान, इंदु बाला, छिंदरपाल कौर, कुलदीप कौर मौजूद थीं। इस मौके पर स्टेट अध्यक्ष भावना बांसल व जिलाध्यक्ष जसवीर कौर जस्सी ने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई है और धीरे-धीरे लू का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। जैसे इंसान को पीने के पानी की प्यास लगती है, वैसे ही बेजुबान पंछियों को भीषण गर्मी से बचाने हेतु लोगों को अपने घरों की छत्तों के ऊपर मिट्टी के बर्तन पीने के पानी के लिए रखने हेतु दिए गए हैं, ताकि पंछी गर्मियों में पीने का पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके। उन्होंने कहा कि प्रभु आसरा वेलफेयर क्लब का गठन का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है। उन्होेंने कहा कि क्लब समाज भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर उत्तम कोई सेवा नहीं है तथा ऐसे समाज सेवा के प्रकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

