मोगा भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर किया रोज प्रदर्शन 

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

मोगा में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जालंधर में हुए धमाके को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान हरजोत कमल की अगुवाई में मोगा के डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एसएसपी मोगा को एक मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि पंजाब में हुए धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ है, बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना बयान है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब के डीजीपी इन घटनाओं के पीछे आईएसआई का हाथ बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब में भाजपा नेताओं और कार्यालयों पर पहले भी हमले हो चुके हैं। भाजपा नेता कालिया जी के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ, भाजपा दफ्तर के बाहर भी ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री भाजपा को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने एसएसपी मोगा को मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि यदि सरकार को लगता है कि इन घटनाओं में भाजपा का हाथ है, तो भाजपा नेता खुद सामने हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए झूठे और भ्रामक बयान पर कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *