पावन दूज पर मंदिर लाल दुआरा में एक शाम बावा लाल जी के नाम संकीर्तन आज ः राजेन्द्र वधवा

voice punjabtime
1 Min Read

शहर के कोटकपूरा बाईपास स्थित मंदिर लाल दुआरा में पावन दूज पर्व पर 18, मई को एक शाम बावा लाल जी के नाम संकीर्तन सायं 5 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के चेयरमैन व मुख्य सेवादार राजेन्द्र वधवा ने बताया कि श्री गुरु महाराज श्री राम सुंदर दास जी महाराज देवाचार्य दरबार श्री ध्यानपुर धाम जी की अपार कृपा से और आज्ञा से हर माह पावन दूज पर्व पर आई हुई संगत के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इस बार मंदिर के सेवादार राजेंद्र चौधरी और उनके परिवार की और से भंडाा लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी सेवकों को संकीर्तन में पहुंचकर बावा लाल जी का आशीवार्द प्राप्त करने को कहा। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली द्वारा बावा लाल जी के भजनों का गुणगान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *