मोगा के निहाल सिंह वाला स्थित सब्जी मंडी में बुधवार रात करीब 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने वहां काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान 5 से 6 प्रवासी मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे मंडी में काम करने वाले दो मजदूर खाना बना रहे थे, जबकि अन्य मजदूर काम में लगे हुए थे। इसी दौरान 15-20 लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मजदूरों से खाना बनाने के लिए कहा और फिर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगे। जब बाकी साथी मजदूर वहां पहुंचे तो हमलावरों ने सभी पर अचानक हमला कर दिया और लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बाद में पूछने पर हमलावरों ने कहा कि उनका एक मोबाइल फोन चोरी हुआ है, जिसकी लोकेशन मंडी के आसपास दिखाई दे रही थी।
हमले में घायल हुए तीन प्रवासी मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी
घायल युवक बलराम ने बताया कि वह खाना बना रहे थे। तभी कुछ लोग वहां आए और उनसे अपने लिए खाना बनाने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके बाकी साथी भी वहां पहुंच गए। बलराम के अनुसार करीब 15 से 20 लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई की।
बही मिलाप ने बताया कि ये लोग उनके पास काफी समय से काम कर रहे हैं। कल कुछ लोगों ने आकर उनके 5/6 कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमला करने वालों को वे पहचानते नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी पिकअप गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और उनका एप्पल फोन छीनकर फरार हो गए। फोन की लोकेशन मंडी में दिख रही थी, लेकिन मजदूरों के पास कोई फोन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इन लोगों का कोई कसूर नहीं है।
बही पुलिस का कहना हे कि घटना की सूचना मिली हे सीसीटीवी और जख्मियों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया गया

