बच्चों द्वारा प्रति वर्ष करवाए जा रहे जागरण नौजवानों को बुराईयों व नशों से दूर रखने तथा नई दिशा देने में कारगर सिद्ध होगी : डा.सीमांत गर्ग

voice punjabtime
1 Min Read

बच्चों द्वारा प्रति वर्ष करवाए जा रहे जागरण नौजवानों को बुराईयों तथा नशों से दूर रखने तथा धर्म की तरफ जोड़ने वाला कदम है। उक्त विचार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग द्वारा जागरण में अपनी हाजिरी लगवाने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर बच्चों तथा मोहल्ला निवासियों द्वारा डा.सीमांत गर्ग को सिरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भावाधस अध्यक्ष नरेश बोहत, लव बोहत, प्रथम बोहत, हेमा बोहत, निशाा रानी, ज्योति रानी, राहुल कुमार, सन्नी जैक्सन, लव, अरुण संगेलिया, अशोक लौहारा के अलावा मोहल्ला निवासी मौजूद थे। इस अवसर पर भजन गायक हर्ष शर्मा तथा जग्गी गिल लुधियाना वालों ने अपने मां भगवती के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि बच्चों को अपनी शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, इससे बच्चों का मानसिक तथा शारीरिक विकास होने के साथ-साथ उन्हें अपने धर्म के बारे भी जानकारी मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों तथा मोहल्ला निवासियों को प्रति वर्ष जागरण करवाने के लिए बधाई दी तथा उन्हें हर संभव सहयोग देने का भी भरोसा दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *