आज बहोना चौक पर बस्ती लाल सिंह में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल की ओर से बाबा लाल सिंह की 34 वीं बरसी मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि संत बाबा गुरदीप सिंह चंदपुराना वाले ने संत बाबा लाल सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बाबा गुरदीप सिंह ने बाबा लाल सिंह की जीवनी बारे जानकारी देते कहा कि लाल सिंह ने अपना जीवन सच्चाई व समाज सेवा को समर्पित किया। आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल भी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान बाबा गुरदीप सिंह को पार्षद दर्शन सिंह व मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल ने सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेअंत सिंह गिल ने आए पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सोहन सिंह सिंघावाला, काका सिंह घारू, नछत्तर सिंह गिल, भिंदा सिंह घारू, हरदेव सिंह गिल, बलदेव सिंह घारू, निम्मा सिंह गोपी, कमलजीत सिंह गिल, कुलदीप सिंह माहला, गुरमेल सिंह खालसा, इकबाल सिंह, राम सिंह गिल मौजूद थे।

